ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस के हत्थे चढ़ा मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य, खपाता था चोरी का माल, पुलिस कर रही थी तलाश

चंदौली। इलिया पुलिस ने मंदिरों में चोरी का माल खपाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे माल्दह पुल से पकड़ा। उसके पास से सफेद धातु की पांच मूर्तियों का मुकुट और दो सफेद धातु के मुखौटे बरामद किए गए। पुलिस आरोपित से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

राजू उर्फ सतीश के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 34/2025, 39/2025, 47/2025, 88/2025 और 92/2025 शामिल हैं। ये मामले इलिया, शहाबगंज और चकिया थानों में दर्ज हैं और BNS की धाराओं 305, 303(2), 331(4), 317(2), 317(4), 317(5) के तहत दर्ज किए गए हैं।

 

पुलिस ने एक दिन पहले मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर चोरों के गिरोह को पकड़ा था। उनके पास से काफी मात्रा में घंटियां, मुकुट और मुखौटे बरामद किए गए थे। राजू चोरी का माल खपाता था। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 

पुलिस टीम में इलिया एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव, राजेश यादव, कांस्टेबल आलोक सरोज, रामसूरत चौहान और शुभम शर्मा शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!