ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: महिला की जमीन हड़पने की कोशिश में लगा भू माफिया, परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार

चंदौली। शासन की सख्ती के बावजूद भू-माफिया सिर उठाने लगे हैं। मुगलसराय के हिनौली मौजा में ऐसे ही भू माफिया से परेशान महिला ने अधिकारियों और सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम और एसपी से लिखित शिकायत भी कर चुकी हैं।

बिहार के बक्सर निवासी पीड़िता सीता देवी पत्नी अरुण कुमार राम का कहना है कि भू माफिया निरंजन यादव  उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। बताया कि उसकी जमीन गाटा संख्या 310/435/57 में स्थित है, जिसे उसने 2019 में खरीदा था। बाद में निरंजन यादव ने उसकी जमीन के पास ही जमीन खरीद ली और अब महिला की जीन भी कब्जा करना चाहता है। कुछ दिन पहले बाउंड्री तोड़ डाली और लगभग 50 लोगों के साथ पहुंचकर लेबर-मिस्त्री लेकर अवैध निर्माण शुरू करा दिया।

जब सीता देवी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने न केवल गाली-गलौच की बल्कि धक्का-मुक्की करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई।  स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। 112 नंबर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ उसकी जमीन हड़पने की साजिश के तहत किया जा रहा है। उसने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो।

Back to top button
error: Content is protected !!