ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा चहनियां मंडल ने किया योगाभ्यास, दिया “करें योग, रहें निरोग” का संदेश

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पपौरा स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में भाजपा चहनियां मंडल के पदाधिकारियों की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए करें योग रहें निरोग का संदेश दिया गया।

सैकड़ों लोगों की सहभागिता वाले इस आयोजन में योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया। योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि यह असाध्य बीमारियों से भी मुक्ति दिलाने में सहायक है। सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदगोपाल राजभर ने की इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह उर्फ बबलू सिंह, बनवारी पांडे,  मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मौर्य, महामंत्री घनश्याम तिवारी, मंडल मंत्री नितेश खरवार, संतोष विश्वकर्मा, बंशीधर निषाद, हजारी लाल निषाद, रामदयाल साहनी, दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!