
तरुण भार्गव
चंदौली। प्रशासन के लाख दावों के बीच चकिया नगर घंटों जाम की समस्या से जूझ रहा है। पुलिस पिकेट होने के बावजूद अक्सर नगर की सड़कों पर जाम से राहगीरों सहित तमाम वाहन फंसे दिख रहे। यहां तक कि आपातकालीन सेवा के वाहनों को भी घंटो जाम के झाम से जूझना पड़ रहा। तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में फेल साबित हो रहा।

नगर के गांधी पार्क में आए दिन नगरवासियों सहित राहगीरों को जाम के झाम में घंटों जूझना पड़ता है। अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया चुका है। पुलिस पिकेट भी लगाई गई है। इसके बावजूद जाम की समस्या दूर नहीं पो रही। जाम से निजात के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की गई। इसकी वजह से समस्या बरकरार है। जाम में न सिर्फ राहगीर, बल्कि स्कूली वाहन व एंबुलेंस में घंटों फंस रहे हैं। इससे तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से जाम की समस्या का ठोस हल ढूंढने की मांग की है।