ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सार्वजनिक शौचालय बंद मिलें तो इन नंबरों पर करें फोन, डीपीआरओ ने जारी की गाइडलाइन, सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी

चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के संचालन को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार अब सभी विकास खंडों में सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय उपयोग व परिस्थिति अनुसार यह समय बढ़ाया भी जा सकता है।

 

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय के अतिरिक्त शौचालय खुले रहते हैं, तो सफाई एवं देखरेख हेतु एक कर्मचारी की तैनाती अनिवार्य होगी। साथ ही, संबंधित खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

 

जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और संचालन सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय के बाहर शौचालय बंद पाए जाते हैं, तो संबंधित पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

 

एडीओ पंचायत व उनके नंबर

  1. चंदौली – ब्रजेश कुमार सिंह (9415274625)
  2. नियामताबाद – मनोज सिंह (8840851708)
  3. शहाबगंज – अरविंद कुमार सिंह (8922000272)
  4. सकलडीहा – बजरंगी पांडेय (7007532019)
  5. चहनियां – राजेश कुमार सिंह (9415293462)
  6. चकिया – नारायणदत्त त्रिपाठी (7985208836)
  7. नौगढ़ – उपेंद्र कुमार साहनी (7080353565)
  8. बरहनी – प्रेमचंद (9415294667)
  9. धानापुर – राकेश कुमार दीक्षित (9415262627)

Back to top button
error: Content is protected !!