ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अगर आपके घर में चूहे और छछुंदर हैं तो हो जाइए सावधान, गंभीर बीमारियों को देंगे दस्तक, स्वास्थ्य और कृषि विभाग चला रहा अभियान

चंदौली। यदि घर में चूहा और छुछुंदर हैं तो सावधानी जरूरी है। ये गंभीर बीमारियों संक्रामक बीमारियों को दावत दे सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य और कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें कृषि विभाग भी सहभागिता निभा रहा।

 

जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रसार के कार्यक्रमों के साथ-साथ चूहा और छछूदर के रोकथाम के लिए विशेष अभियान एक जुलाई  से 31  जुलाई तक चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान का द्वितीय चरण होगा। इसके तहत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में चूहा तथा छछुंदर के नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम एवं बैठकें करायी जाएंगी। साथ ही चूहा एवं छछुंदर से फैलने वाले स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पाइरोसिस नामक जीवाणु जनित संक्रामक रोगों के बारे में भी आम जनमानस को गोष्ठी एवं बैठकों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। कृषि विभाग की तरफ से विशेष अपील की जाती है कि अधिक से अधिक लोग इस विशेष अभियान में सम्मिलित हों।

Back to top button
error: Content is protected !!