
चंदौली। हिंदू युवा संगठन की ओर से शनिवार को मुख्यालय स्थित शारदा मंगल वाटिका में समरसता खिचड़ी भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें संगठन के दिग्गज नेता जुटेंगे। रक्षामंत्री व चंदौली की माटी के लाल राजनाथ सिंह के पुत्र व संगठम के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम आयोजक व संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने की जरूरत है। हिंदू समाज जाति के आधार पर बंटा हुआ है। समरसता खिचड़ी भोज समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। इस दौरान समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों में कंबल का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज सिंह के साथ ही हिंदू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह जाड़ेजा भी शामिल होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने की अपील की।