क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: हिंदू युवा वाहिनी संघ का शपथग्रहण समारोह, 15 नए पदाधिकारियों को मिला दायित्व

चंदौली। चंदौली के कैली रोड स्थित लॉन में हिंदू युवा वाहिनी संघ संगठन का शपथग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महामंत्री दिगंबर पांडेय और जिला अध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह का आयोजन सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार खरवार ने किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही जनपद के 15 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि दिगंबर पांडेय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए समर्पित रहें।

इन पदाधिकारियों ने लिया शपथ

  • कृष्णकांत चौहान (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, चंदौली)
  • अजय चौहान (जिला महामंत्री)
  • अमित कुमार (शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष)
  • श्याम कार्तिक (चंदौली ब्लाक प्रभारी)
  • जय विकास गुप्ता (जिला प्रभारी)
  • राजपती गुप्ता (जिला प्रवक्ता)

Back to top button