ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंधासी कोलमंडी में GST SIB की छापेमारी, कई जिलों में फैले फर्मों की जांच से हड़कंप

चंदौली। वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने चंदासी कोलमंडी स्थित एक प्रमुख कोयला फर्म के कार्यालय पर छापा मारकर जांच की। कार्रवाई सिर्फ एक स्थान तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम ने उत्तर प्रदेश के बहराइच सहित 5 से 6 अन्य जिलों में फर्म के अलग-अलग कार्यालयों में भी छापेमारी कर जांच की।

 

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया। लंबे समय से कोलमंडी में जीएसटी चोरी, फर्जी फर्मों के संचालन और लिंकेज कोयले के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। कोयले को ‘काला हीरा’ कहा जाता है, और चंदासी कोलमंडी में इसके कारोबार में अनियमितताओं को लेकर अक्सर चर्चा बनी रहती है।

 

बताया जा रहा कि जांच के दौरान फर्म के दस्तावेजों, स्टॉक और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहनता से पड़ताल की गई। देर रात तक चली इस कार्रवाई में टीम को कई अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिन्हें लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

 

एसआईबी की यह सघन छापेमारी न सिर्फ एक फर्म तक सीमित रही, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए की गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जांच एजेंसी इस बार बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी को बेनकाब करने की दिशा में काम कर रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!