ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : सिवान में नग्न अवस्था में मिली युवती, परिजनों ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में युवती नग्न अवस्था में मिली। परिजनों ने बबुरी थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। युवती मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त बताई जा रही है।

 

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात युवती घर के बाहर बरामदे में सोयी थी। वहां से लापता हो गई। शनिवार को गांव के सिवान में नग्न अवस्था में मिली। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!