ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पूर्व केंद्रीय मंत्री पहुंचे चंदौली, दलित बस्तियों में पहुंचकर भारतरत्न अंबेडकर सम्मान सप्ताह का किया शुभारंभ

चंदौली। बीजेपी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह सप्ताह  के तहत निवर्तमान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने जिले की सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की पांच ग्राम सभाओं में दलित बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान कई लोगों से शिष्टाचार भेंट की। वहीं जनता से संवाद कर सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

 

इस अभियान का उद्देश्य डॉक्टर अंबेडकर के विचारों का प्रसार करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। डॉ. पांडे ने दुर्गापुर ग्राम सभा में शिक्षक एवं ग्राम प्रधान देवचंद्र राम से शिष्टाचार भेंट कर सामाजिक न्याय, शिक्षा और ग्राम विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात वे सकलडीहा बस्ती पहुंचे, जहां सेवा निवृत्त अध्यापक सोबरन प्रसाद से मुलाकात कर भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी।

 

दरियापुर गांव सभा में उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कामता राम के आवास पर दलित समाज के लोगों से संवाद किया। वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इब्राहिमपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान सुनीता देवी के आवास पर डॉ. अंबेडकर की पुस्तक भेंट की गई और योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद अंतिम कार्यक्रम बहरवानी ग्राम सभा में आयोजित हुआ, जहां मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान के आवास पर बैठक कर चौपाल में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं संग भोजन भी किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह समेत कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!