क्राइमचंदौली

Chandauli News : बाइकों की टक्कर में पांच साल के बच्चे की मौत, मचा कोहराम

चंदौली। चकिया कोतवाली के मुड़हुआ उत्तरी गांव के समीप सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे पांच साल के बच्चे समेत बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। बच्चे को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया।

 

धारा मठना गांव निवासी विनोद भारती अपनी पत्नी व पांच साल के बच्चे के साथ बाइक से बबुरी थाना के नरहरपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से देर शाम वापस घर लौट रहे थे। मुड़हुआ उत्तरी गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक डोहरी निवासी रंजीत सिंह चला रहे थे। टक्कर के बाद दोनों बाइक सड़क पर पलट गईं। वहीं सवार घायल हो गए। बच्चे को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Back to top button
error: Content is protected !!