fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : पांच शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट, लाइसेंसधारकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

चंदौली। जिले के पांच लाइसेंसधारकों के लाइसेंस निरस्त होंगे। पुलिस की ओर से जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। इन लाइसेंसधारकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उद्देश्य ने यह कार्रवाई की है।

 

एसपी आदित्य लांग्हे, के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के संस्तुति व सम्बन्धित थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष की आख्या रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित 4 शस्त्र लाइसेंसधारकों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग ने इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी है। इन लाइसेंसधारकों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

 

इनके खिलाफ भेजी रिपोर्ट

थाना कंदवा

1.चन्द्रभूषण सिंह पुत्र राम अवध सिंह निवासी ग्राम महुजी। इनके खिलाफ संबंधित अभियोग मुअस -51/2020 धारा 307 भादवि के तहत कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज है।

 

2.महेंद्र यादव पुत्र राधे यादव निवासी ग्राम सुढना। इनके खिलाफ अभियोग-126/2015 धारा 147,148,149,323,504,506,452,427 व 325 भादवि थाना कंदवा में दर्ज है।

 

3.नवनीत कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम घोसवा। इनके ऊपर अभियोग- 262/2024 धारा 191(2),115(2),151(2), 324(2) बीएनएस थाना कंदवा में दर्ज है।

 

4.सूरज कुमार सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी घोसवा। इनके खिलाफ अभियोग- 262/2024 धारा 191(2),115(2),151(2), 324(2) बीएनएस थाना कंदवा में दर्ज है।

 

थाना सकलडीहा

  1. रमेश कुमार यादव पुत्र स्व. रामराज यादव निवासी ग्राम पचखरी थाना सकलडीहा। लाइसेंसधारक के पुत्र संदीप कुमार यादव द्वारा दिनांक21/07/2025 को स्वयं को पिता के लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर लिया था। इस पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

Back to top button