fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : महिला तस्कर चढ़ी पुलिस के हत्थे, अवैध गांजा और नकदी बरामद, घर से बेच रही थी गांजा  

चंदौली। चकिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से 1.248 किलोग्राम अवैध गांजा और 14,403 रुपये नकद बरामद किए। यह रकम गांजा बिक्री से अर्जित बताई जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चकिया एसओ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदरपुर गांव में दबिश दी। कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई थी।

 

दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी गुड्डी देवी को उसके घर से गांजा और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने गांजा बेचने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा और नकद को कब्जे में लेकर थाना चकिया पर मुकदमा अपराध संख्या 090/2025 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Back to top button