ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बोलेरो के धक्के से चिकित्सक की पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव के समीप बोलेरो कार के धक्के से मारूफपुर गांव निवासिनी प्रीति मिश्रा (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रीति के पति त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में चिकित्सक हैं।

 

प्रीति गुरुवार की सुबह कहीं जा रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!