ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: संविधान दिवस पर चकिया PG कॉलेज में शपथ ग्रहण, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 

चंदौली। चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के महत्व एवं उसके मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान दिवस भारतीय जनमानस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह स्वतंत्रता सेनानियों की दूरदर्शी, प्रगतिशील सोच का परिणाम है, जो नागरिकों के सर्वांगीण विकास और विविधतापूर्ण जीवन के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होता है।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, न्याय, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिमा, प्रीति यादव, प्रियंका, चांदनी कुमारी, श्रेया द्विवेदी, काजल जायसवाल और अनामिका द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं तृतीय स्थान निशा प्रजापति, खुशी कुमारी, सभा परवीन, प्रिया यादव और निगार प्रवीण को मिला।

कार्यक्रम का स्वागत डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह और डॉ. कलावती ने संयुक्त रूप से किया।

Back to top button
error: Content is protected !!