ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बाबा कीनाराम की तपोस्थली पर लगाई हाजिरी, अघोराचार्य को किया नमन

चंदौली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम तपोस्थली पहुंचे। उन्होंने अघोराचार्य का विधिविधान से पूजन-अर्चन और नमन किया। अघोराचार्य से आशीर्वाद मांगा। देश व प्रदेश में अमन चैन और सुख शांति के लिए बाबा से प्रार्थना की। इसके बाद जनता के बीच जमीन पर बैठकर बाबा के भजन कीर्तन का श्रवण किया। जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से बाबा के प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्रम और बाबा का तैल चित्र भेंट किया गया।

 

उन्होंने कहा कि चन्दौली की धरती पूज्य है, जहां बाबा कीनाराम जैसे महान संत एवं समाज सुधारक ने रामगढ़ को अपनी तपोभूमि बनाया। उन्होंने जन कल्याण हेतु कार्य किया। आज हम इस धरती पर बाबा को नमन करने आए हैं और यह प्रार्थना करते हैं कि बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे देश और प्रदेश में खुशहाली एवं अमन चैन कायम रहे। दर्शन पूजन के बाद अजय राय कांग्रेसजनों के साथ टांडा पहुंचकर शहीद बबलू सिंह के घर जाकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, विजय त्रिपाठी, डॉ नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडेय, रामानंद यादव, गीता सिंह, रामनगीना सिंह, गंगाराम, शशि नाथ उपाध्याय, डॉ रामधार जोसफ, राजेंद्र गौतम, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, अरुण द्विवेदी, गीता सिंह,दयाराम पटेल, राज किशोर सिंह, श्रीकांत पाठक, राकेश सिंह आदि रहे।

Back to top button