fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कप्तान की पहल से पीडीडीयू नगर में निकलेगा जाम का हल, जहां-तहां फर्राटा नहीं भर सकेंगे सवारी वाहन

चंदौली। पीडीडीयू नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चंदौली पुलिस कप्तान आदित्य लांघे ने मुकम्मल प्लान तैयार किया है। सवारी वाहनों के लिए अब रूट निर्धारित किया जाएगा। सवारी वाहनों पर स्टीकर भी लगाए जाएंगे। वाहन अब अपने ही रूट पर चल सकेंगे। दूसरे रूट पर संचालित होते पाए गए तो कार्रवाई तय है। पुलिस का मानना है कि इस पहल से पीडीडीयू नगर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

 

इस समय पड़ाव मुगलसराय मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इससे चलते नगर में भीषण जाम लग रहा है। इससे राहगीर परेशान हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सवारी वाहनों के लिए रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर सवारी बैठाकर चलने वाले आटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट का निर्धारण किया जाएगा। वहीं वाहनों पर स्टीकर भी चिपकाए जाएंगे।

 

सवारी वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही आवागमन कर सकेंगे। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। दरअसल, नगर में चलने वाले सवारी वाहन जाम की सबसे बड़ी वजह माने जाते हैं। कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ाकर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं। वहीं चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है।

 

एसपी के निर्देश के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहनों पर स्टीकर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं रूटों का निर्धारण भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीडीडीयू नगर में जाम की समस्या से निबटने के लिए यह पहल की गई है। वाहन चालकों से इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Back to top button