ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अखिल विश्व हिंदू परिषद ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा की पहल की मांग की

चंदौली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अखिल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चहनियां कस्बे में जन आक्रोश पद यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, जैसे बंग्लादेश शर्म करो,” सनातन का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,” और हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो।” कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हिंदू धर्म के प्रति समर्थन और सुरक्षा की मांग की।

 

अखिल विश्व हिंदू परिषद के विनोद उपाध्याय ने इस दौरान कहा कि बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस विषय पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस जन आक्रोश पद यात्रा में प्रिंस मिश्रा, धर्मवीर दुबे, शिवपूजन तिवारी, अजय तिवारी, अश्वनी तिवारी, सुनील कुमार चौबे, सिराजुद्दीन, गोविंद यादव, और आशिक अली सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!