चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

chandauli news: धानापुर में मारपीट व प्रधान के दरवाजे पर फायरिंग की घटना का आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वाला मनबढ़ युवक पुलिस की पकड़ से दूर

 

चंदौली। धानापुर में बालीबाल खेलने के दौरान उपजे विवाद के बाद हुई मारपीट और ग्राम प्रधान के दरवाजे फर हवाई फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गोली चलाने वाला मनबढ़ युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

ये है पूरा मामला
बीते 13 फरवरी को जुगनू ठठेरा और कृष्णा सेठ के पुत्रों के बीच बालीबाल खेलने के दौरान विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। 14 फरवरी को ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। पंचायत के दौरान ही कृष्णा सेठ के पुत्र रोहित उर्फ गोलू के साथियों का प्रधान के छोटे भाई से विवाद हो गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गोलू के साथियों ने ग्राम प्रधान के भाई को सबक सिखाने के लिए नेगुरा निवासी मनबढ़ विनय सिंह को बुला लिया। 15 फरवरी को विनय असलहा केे साथ आया। गोलू, विनय और कई अन्य युवक पहले जुगनू ठठेरा के घर पहुंचे वहां मारपीट करने के बाद ग्राम प्रधान के दरवाजे पर गए और गाली-गलौच देने के साथ हवाई फायरिंग भी कर दी। नाराज ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बहरहाल जुगनू ठठेरा और प्रधान की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोलू और विनय सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रोहित उर्फ गोलू को अमरवीर इंटर कालेज के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!