fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण में धांधली, निर्माण समिति के अध्यक्ष ने लगाया आरोप, बोले, मानकों की हो रही अनदेखी

श्याम सिंह यादव

चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के खोजापुर (रामशाला) में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह आरोप ग्रामीणों ने नहीं, बल्कि निर्माण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण में मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे बिल्डिंग बनने के बाद अनहोनी का आशंका बराबर बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ढांचागत विकास पर जोर दे रही है। मूलभूत सुविधाओं को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी सरकार की मंशा को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। खोजापुर में निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। निर्माण में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। निर्माण में मानक की अनदेखी करने के साथ ही घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। रविंद्र ने बताया कि लाल मोरंग के स्थान पर सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही पुरानी ईंट तथा पुरानी सरिया, भस्सी भी खपाई जा रही है। आरोप लगाया कि इसको लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसको देखवाया जाएगा।

Back to top button