Job | नौकरीचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: हरि ओम सेवा आईटीआई में वृहद जॉब मेला, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

चंदौली। चंदौली जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में आगामी 08 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से वृहद जॉब मेले का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब मेले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद की प्रतिष्ठित कंपनी धूत वायरिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड प्रतिभाग करेगी।

संस्थान के प्रबंधक एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि इस जॉब मेले में 18 से 30 वर्ष तक के आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, हाईस्कूल एवं आईटीआई/डिप्लोमा की मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा दो रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।

प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 16,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से निःशुल्क कैंटीन, ड्रेस तथा आवास से कंपनी तक बस सेवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि 6 से 12 माह की सफल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!