ख़बरेंवाराणसी

Chandauli News : रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला आज से, पहले दिन जन्मेगा रावण, प्रभु श्रीराम के अवतरण की होगी आकाशवाणी, जानिये किस दिन किस प्रसंग का होगा मंचन

वाराणसी। बिना किसी तामझाम, लाइट और बनावटी साजोसामान के आयोजित होने वाली रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन अनंत चतुर्दशी गुरुवार की शाम से शुरू होगा। पहले दिन रावण का जन्म होगा। वहीं रामावतार की भविष्यवाणी होगी। क्षीरसागर में श्रीहरि विष्णु की झांकी सजेगी। इसके साथ ही दुनिया के इस अनूठे रंगमंच से पर्दा उठेगा।

 

रामनगर की रामलीला की तैयारी पिछले एक पखवारे से चल रही था। पात्रों का अभ्यास चल रहा था। वहीं लीला स्थल पर सफाई के साथ ही रामलीला में प्रयोग होने वाले पुतलों का निर्माण, रंगरोगन आदि का काम जोरों पर था। कारीगर पूरी शिद्दत के साथ तैयारी में जुटे रहे। वहीं लीला प्रेमियों के पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया। आमजन के साथ ही साधु-सन्यासी भी मठों-मंदिरों में जम गए हैं। एक माह तक चलने वाली रामलीला का आनंद लेंगे।

 

जानिये किस दिन किस प्रसंग का होगा मंचन

Back to top button
error: Content is protected !!