ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदन बने यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष, तौफीक महामंत्री निर्वाचित

चंदौली। यूपी एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की चंदौली शाखा का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को मुख्यालय स्थित कृषि कल्याण केंद्र में हुआ। इसमें जिला इकाई के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चंदन सिंह संगठन के अध्यक्ष व तौफीक अहमद महामंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन का भरोसा दिलाया।

 

राहुल कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडेय संगठन मंत्री, अभिषेक यादव संयुक्त मंत्री, वंशनारायण सिंह कार्यालय मंत्री और सुनील पांडेय प्रचार मंत्री चुने गए। राकेश कुमार सिंह संरक्षक मनोनीत किए गए। निर्वाचन की सूचना कृषि उपनिदेशक, संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व वरिष्ठ सहायक और पूर्व संयोजक कृष्णकांत यादव को प्रेषित की गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!