क्राइमचंदौली

Chandauli News: मुगलसराय के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

 

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 में गुरुवार शाम आरएस पॉली टेक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बोरा बनाने का कार्य होता है।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम करीब एक घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस अग्निकांड में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फैक्ट्री मालिक का नाम आर.के. चौधरी बताया जा रहा है। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!