
चंदौली । धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव निवासी महिला ने विगत सात फरवरी को 4 वर्षीय पुत्री के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुक्खू बिन्द उर्फ शुखदेव को गिरफ्तार किया है। गया। ग्राम बैरी खुर्द निवासी सुक्खू बिन्द अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मानसिक उत्पीड़न से आहत उसकी पत्नी ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
इस संबंध में थाना धीना पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैरी कला जाने वाले मार्ग पर नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

