चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

Chandauli News: मथेला में चैत्र नवरात्र पर दो दिवसीय श्रृंगारोत्सव, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

चंदौली। चैत्र नवरात्र के अवसर पर चहनियां क्षेत्र के मथेला स्थित मां काली मंदिर परिसर में दो दिवसीय भव्य श्रृंगारोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 और 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नवमी तिथि पर मां काली का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। घुंघरुओं की झंकार और तबले की थाप के बीच पुजारी राधे चौरसिया व अन्य ब्राह्मणों द्वारा मां का अलौकिक रूप सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा।

मां काली मंदिर अपनी अटूट आस्था और चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, जहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। इसी कारण नवमी पर यहां भारी भीड़ जुटती है। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ पारंपरिक दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों में राजेश चौरसिया, निखिल त्रिपाठी, बिरंजय मौर्य, पप्पू पासवान और संतोष पांडेय सहित अन्य लोग जुटे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!