
चंदौली। इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव में किसान विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने किसानों से 29 मार्च को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए इसे ‘किसान पर्व’ के रूप में मनाने का आह्वान किया।
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उमेश प्रसाद सिंह और किसान नेता रतन कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। हास्य-व्यंग्य कवि बंधू पाल बंधू और कृपा शंकर पटेल भी प्रस्तुति देंगे। गोष्ठी में हरिहर सिंह, रमाशंकर पांडेय, चंद्र सुधीर सिंह, धीरज सिंह, शम्भू नाथ पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, रवीन्द्र नाथ सिंह, मुन्ना पांडेय, अमरेश पांडेय, शिव शंकर सिंह और ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर पांडेय ने की।

