fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: बरहन प्रधान जगमेंद्र सिंह यादव बने सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चंदौली ।  समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बरहन गांव निवासी ग्राम प्रधान जगमेंद्र सिंह यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने की। गुरुवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है।

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि जगमेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि सपा नेतृत्व हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देता है।

इस मौके पर गुरु प्रकाश यादव, दयाराम यादव प्रधान, कमलेश यादव, त्रिभुवन यादव, द्वारिका खरवार, लालमणि पाल, रविकांत यादव, अबरार खान, राजनाथ बिंद और सौरभ राजभर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button