
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के छेमिया इलाके में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
मकान मालिक विदेश्वर गोस्वामी नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर लंबे समय से बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे बक्सों व सामान को खंगाल डाला।
बुधवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर मकान पर पड़ी तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना देने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई।

