ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: पृथ्वी दिवस पर लिटिल चैंप प्ले स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंदौली। पीडीयू नगर के कसाब महाल स्थित लिटिल चैंप प्ले स्कूल में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से पृथ्वी की महत्ता को बताया। प्रधानाचार्य फिरदौस शमी ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था, पर आज भी लोगों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की। नर्सरी से यूकेजी कक्षा तक के बच्चों के लिए ‘स्क्रैप बुक में पृथ्वी बनाओ’ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्र बनाए। पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, पेंटिंग और स्टोरी टेलिंग में 65 बच्चों ने भाग लिया। निदेशक जुबैर अहमद ने पृथ्वी को अपना घर मानकर उसकी सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता में पलक जायसवाल, मुस्कान सिंह, रहीमा प्रीति, चंदा देवी और रिमझिम का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!