fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दिल्ली में साक्षी की निर्मम हत्या पर कांग्रेसियों में आक्रोश, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, बेटी को न्याय दिलाने की मांग की

चंदौली। दिल्ली में दिनदहाड़े बेटी की निर्मम हत्या को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय आह्वान पर शुक्रवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पीडीडीयू नगर के काली महाल चौराहा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बेटी को न्याय दिलाने की मांग की गई।

 

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि देश की राजधानी महिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यहां दबंग लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। हैवानियत की पराकाष्ठा यह है कि दिनदहाड़े बीच सङक पर बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। जंगलराज में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा सरकार देश की जनता की उम्मीद और उनके भरोसे को तोड़ रही है। देश व प्रदेश की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। देश की बिटिया के साथ दुराचार हुआ। देश व प्रदेश में विकास का पहिया रुक सा गया है। अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है, सिर्फ़ आराजकता का माहौल कायम है। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, संजय जायसवाल, उषा यादव, फैयाज अंसारी, रीतेश गुप्ता, रमेश सिंह, प्रमोद मौर्या, भोला गुप्ता, द्वारिका, हरी पाठक, पंकज जैश, मुन्नी लाल, इस्माइल अंसारी आदि मौजूद रहे।

 

 

Back to top button