क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

चंदौली।  बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया-मुगलसराय मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। भटौली निवासी 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झा साइकिल से जा रहे थे, तभी बिठवल गांव के पास मिट्टी लादकर चकिया से मुगलसराय की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में भारी वाहनों के संचालन से लगातार हादसे हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!