क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: जागेश्वर नाथ पहाड़ी पर मिला शव अलीनगर के लापता युवक का, परिजनों ने किया चक्का जाम

चंदौली। चकिया स्थित जागेश्वर नाथ पहाड़ी पर मिला शव  अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी राजेश कुमार का था, जो आठ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव अलीनगर थाना क्षेत्र पहुंचा, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे थाने बुलाकर पूछताछ की मांग की।

जाम के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और जाम समाप्त कराया। उन्होंने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!