
चंदौली। मुगलसराय स्थित एक होटल में रविवार दोपहर चंदौली प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी और चकिया तहसील इकाई का गठन किया गया।
चंदौली प्रेस क्लब की ज़िला इकाई में हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए निजाम बाबू, परीक्षित उपाध्याय और राकेश दुबे का चयन किया गया। असद इकबाल को महामंत्री तथा रंधा सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुनील यादव को दी गई, जबकि डीके जायसवाल संगठन मंत्री बनाए गए।
जिला कार्यकारिणी में एखलाक़ अहमद, संजना सिंह, राजकमल प्रजापति, अनिल उपाध्याय, संदीप कुमार और पन्ना लाल मिश्रा को सदस्य नामित किया गया।
वहीं चकिया तहसील कमेटी के गठन में अनिल उपाध्याय को अध्यक्ष, तारकेश्वर पांडे को उपाध्यक्ष, पीयूष मिश्रा को महामंत्री तथा अभिषेक उपाध्याय को मीडिया प्रभारी चुना गया।
बैठक में संगठन के विस्तार और सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की कि जिले के सभी पत्रकारों को प्रेस क्लब से जोड़ा जाएगा।
संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार तिवारी ने घोषणा की कि निकट भविष्य में एक भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले भर के पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में चंचल सिंह, शाकिर अंसारी, सूरज सिंह, अनिल द्विवेदी, बलवंत यादव, हरिश्चंद्र पाल, अमरेश पांडे और विनय बाबू आदि उपस्थित रहे।