चंदौलीराजनीति

Chandauli News: इंकलाबी नौजवान सभा ने मनाई क्रांतिवीर माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

चंदौली। चहनियां स्थित भगत सिंह चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा के तत्वावधान में भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक क्रांतिवीर माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

समाजसेवी अमित यादव ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत में महिलाओं की शिक्षा की नींव रखी। वे वंचित, दलित, पीड़ित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करती रहीं और सामाजिक न्याय की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। सावित्रीबाई फुले न केवल पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि एक महान समाजसेविका और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत भी थीं।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का पूरा जीवन समाज के वंचित तबकों, विशेषकर महिलाओं और दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान सर्वोपरि है। वे शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानती थीं और कुरीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहीं। मनीष यादव ‘फौजी मनमौजी’ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने दलितों, निम्न जाति की महिलाओं और अछूत लड़कियों के लिए विद्यालय खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया। वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसका उद्देश्य समाज में समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करना था।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, कॉमरेड इंद्रजीत मौर्य, सदानंद पाल, विपिन यादव, मुकेश, शुभम, शमशेर मौर्य, शिवनारायण, इंद्रजीत मौर्य, अविनाश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!