fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव: राकेश रत्न तिवारी के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, हरेंद्र प्रताप महामंत्री निर्वाचित

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शनिवार देर रात सम्पन्न हुई। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। राकेश रत्न तिवारी के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा। जबकि अजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए।

सुबह 10.30 पर मतदान शुरू हुआ। प्रारम्भ में मतदान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर से मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गयी। कुल 2814 मतदाताओं में से 1497 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शाम छह बजे से शुरू हुई। शुरुआती चरण से ही अध्यक्ष पद पर राकेश रत्न तिवारी ने बढ़त बनाई जो परिणाम घोषित होने तक बनी रही। राकेश रत्न ने 842 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी डॉ विरेंद्र प्रताप सिंह को 390 मतों के भारी अंतर से हराया। डॉ विरेंद्र प्रताप को 452 मत प्राप्त हुए, जबकि 186 मत प्राप्त कर राजेश कुमार दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर कांटे का संघर्ष देखने को मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने 747 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लवकुश कुमार पटेल को 99 मतों से हराया। वहीं महामंत्री पद पर हरेंद्र प्रताप सिंह ने 534 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गौरव सिंह को 135 मतों से हराया। 359 मत पाकर रामकृत तीसरे स्थान रहे अनिल सिंह 120 व अरुण कुमार पाण्डेय को 60 मतों से ही संतोष करना पड़ा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही हो चुका था। प्रत्याशियों के विजयी घोषित होते ही समर्थकों ने अपने चहेते प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया।

Back to top button