क्राइमचंदौली

Chandauli News : सर्पदंश से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। शहाबगंज थाना के भैसापुर गांव में अधेड़ की सांप काटने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

गांव निवासी नारद चौहान (50वर्ष) वाराणसी में मेहनत मजदूरी करते थे। शुक्रवार की शाम उन्हें सांप ने काट लिया। साथ काम कर रहे साथियों ने शहर के किसी होमियोपैथिक चिकित्सक से इलाज कराया। उसके बाद रात में ही घर चले आए। लेकिन सुबह तबियत फिर बिगड़ने पर पुनः इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया ले गए। जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!