
चंदौली। चकिया कोतवाली के बैरी कला गांव के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान अंश पटेल निवासी मैनपुर और सूरज गोंड निवासी बिसौरा कला मिर्जापुर के रूप में हुई है।
हादसे में अनुराग निवासी रामपुर कला और श्लोक निवासी पखंडी बैरी कला घायल हो गए ।
दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए दर्दनाक हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े गांव में मातम का माहौल हो गया है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है । ग्रामीणों का कहना कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन इस पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

