fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच बताने को आप घर-घर दे रही दस्तक, 25 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य

चंदौली। आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घर-घर दस्तक अभियान के तहत पर्चे बांटे। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। प्रदेश में आप ने सभी जिलों में अभियान चलाकर प्रथम चरण में 25 लाख घरों में दस्तक देने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उ प्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्वारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।

 

आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चंदौली से पर्चा वितरण अभियान की शुरुआत की और चंदौली सदर बाजार में दुकानदारों को एक-एक दुकान जाकर के पर्चा बांटा तथा घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर वरिष्ठ अधिवक्ता आम आदमी पार्टी चंदौली के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया गया कि केंद्र सरकार के इशारे पर संजय सिंह के ऊपर कारवाई की गई है। पर्चे में नारा दिया गया है कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। मतलब साफ है कि पार्टी नेता,कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है। संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं। पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टुकड़ियां बनायी गयी हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दस्तक दे रही हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। जब उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। संजय सिंह ने राजनीति का स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहे। जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय ने कहा संजय सिंह शेर हैं वे ना तो डरेंगे ना ही झुकेंगे। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवानंद चौबे, मुगलसराय विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी उर्स मुन्नू गुरु, जिला सचिव राजकुमार पासवान, मुगलसराय नगर सचिव रंजीत कुमार, अश्वनी पाठक आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!