क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: शार्ट सर्किट से लगी आग 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख

चंदौली। चहनियां क्षेत्र क्षेत्र के परासी गांव के श्यामलाल यादव की खड़ी गेहूं की पकी हुई फ़सल में शार्ट सर्किट से आग लग गई पूरी फ़सल धू-धू कर जलने लगी । हो हल्ला पर ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाने लगे तबतक 15 बिस्वा गेहूं की फ़सल जलकर राख हो गई जिसको लेकर परिवार में मायूसी छाई है।

ग्राम परासी निवासी श्यामलाल यादव गांव के ही रामअवध यादव का खेत अधिया(बंटाई दारी) पर लेकर गेहूं की खेती किये थे। गेहूं की फ़सल जब पक कर तैयार हो चुकी थी। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी और पूरी फ़सल धू-धू कर जलने लगी शोर शराबा होने पर गांव के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने का अथक प्रयास करने लगे तबतक 15 बिस्वा गेहूं की फ़सल जलकर राख हो गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!