fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : वीरेंद्र यादव को राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षकों ने माला पहनाकर किया सम्मानित

तरुण भार्गव

चंदौली। चहनियां ब्लाक के हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। इस पर शिक्षक संघ की ओर से उन्हें शुक्रवार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व का बखान किया।

 

प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव को वर्ष 2022 के लिए अवार्ड मिला है। प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा परिषद जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करता है। चकिया के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पुष्प एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया। कहा कि आप जैसे शिक्षक इस देश के श्रेष्ठ कृतियों को उभारते हैं, इसलिए ऐसे शिक्षक सदैव अनुकरणीय होते हैं। स्वागत करने वालों में बाबूलाल,  अनिल यादव, राजकुमार प्रेमी, संदीप यादव, दीपक द्विवेदी, सत्यदेव सिंह शरण, अजय भारती, संदीप मौर्य, श्याम बिहारी सिंह, दिनेश मौर्य, राजेश पटेल, कनक कांति मिश्रा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!