ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस, युवाओं को जोड़ने को न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर चलेगा अभियान

चंदौली। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मीटिंग शनिवार को मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। जन-जन तक पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ना है। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारना ही लक्ष्य है। यूथ कांग्रेस ब्लॉक स्तर, न्याय पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य करने जा रही है। जिले के चारो विधानसभा की बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भी चुन लिए गए हैं। मीटिंग में प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अरुणेश सिंह अन्नू जिला प्रभारी चंदौली,अनुराग मिश्रा प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस जिला सहप्रभारी चंदौली,प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस संदीप दुबे,प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस शिवेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष माधवेंद्रमूर्ति ओझा, मोहमद गुफरान विधानसभा अध्यक्ष चकिया, विका, खरवार, प्रकाश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष मुगलसराय, किशलय सिंह, राघवेन्द्र, रोहित कुमार, जितेंद्र मिश्रा, भोला खरवार, किशन, विष्णु, सुधीर, रंजीत, विशेष, निलेश यादव, आलोक, अजय, कृष्णा, जय प्रकाश, अभिषेक, बबलू, फिरोज, किशन, आसिफ, आदित्य, अफरोज, विजय कुमार, कमरूदीन, गुलाम अहमद, इम्तियाज, मोहित,प्रियांशु, हेमंत, चंदन, मनोज, आकाश, अविनाश, लक्ष्मण, दिनेश समेत अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!