चंदौली। विद्युत निगम विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को धरौली गांव में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली चोरी करते पाए जाने पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विजिलेंस टीम की कार्रवाई से अवैध विद्युत का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। सरकार की ओर से जिले में चल रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान करने पर छूट मिल रही है। अधिकारियों की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं, ताकि सरकार की मंशा फलीभूत हो सके।

