क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: खेलते-खेलते कुएं में गिरे दो मासूम, डूबने से मौत, परिवार में मातम

 

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के गोलाबाद गांव में हृदयविदारक हादसा हो गया। घर के बाहर कुएं के पास खेल रहे दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। रामेश्वर केशरी का 9 वर्षीय पुत्र हर्ष केशरी और सरोज यादव का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश खेलते समय अचानक कुएं में गिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुटे। तलाश के दौरान दोनों बच्चे कुएं में मिले। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!