
चंदौली। सदर विकास खंड के ग्राम सभा कटासिला के पास 5 करोड़ 47 लाख 24 हजार की लागत से बन रहे नए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) का रविवार को शिलान्यास हुआ।
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि 1997 में यह जिला बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में सृजित हुआ था तब से लेकर आज तक यहां का एआरटीओ कार्यालय किराए के मकान पर चलता था लेकिन अब जनता को नया एआरटीओ कार्यालय देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा, इस कार्यालय का शिलान्यास कराकर आनंद की अनुभूति हो रही है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य करवा कर विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे आम जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यदाई संस्था सी एंड डी एस के ए ई राजकुमार,जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, कुंदन सिंह विवेक सिंह धीरज,गंगाराम साहनी, संदीप पटेल ग्राम प्रधान सूरज सिंह शेषमणि सिंह कल्लू,रवि शंकर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

