fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : आप की नई कार्यकारिणी गठित, कई नए चेहरों को पार्टी में मिला मौका

चंदौली। आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कई नई चेहरों को मौका दिया गया है। यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की संस्तुति और काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी की स्वीकृति के पश्चात जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार पाठक ने कार्यकारिणी घोषित किया।

 

रिजवान अहमद, जमुना सिंह, ज्ञान पांडेय, राजकुमार खरवार व साजिद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष कुमार को जिला महासचिव, प्रवीण चौबे को जिला मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश भारती को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र यादव, प्रसिद्ध पाल, सैयद अब्दुल्ला, सच्चू राय, युधिष्ठिर पांडेय, अम्बरीष सिंह और राजकुमार पासवान को जिला सचिव तथा प्रवीण तिवारी एडवोकेट, अरविंद विश्वकर्मा, संजय मोर्या,  लक्ष्मण तिवारी एडवोकेट, अरुण श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी एडवोकेट, विवेक शर्मा, आशुतोष कुमार सिंह जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यखारीणी में सभी जातियों, सभी धर्म, सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व है। आम आदमी पार्टी चंदौली नये जोश व पूरी मजबूती के साथ अपने संगठन का निर्माण करेंगी। वहीं 15 अक्टूबर तक हर गांव की ग्राम कमेटियां बनाने का काम करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!