fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा में शामिल हो गया समर्थक तो हड़काने लगे सपा नेता, मुगलसराय से मांग रहे टिकट, आडियो वायरल

चंदौली। इंतजार करिए चुनाव में राजनीति के कई रंग देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर एक आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुगलसराय विधान सभा से सपा से टिकट मांग रहे सिद्धांत जायसवाल बीजेपी में शामिल हुए एक समर्थक को फोन पर धमकी देते सुने जा सकते हैं। उनकी नाराजगी यह थी कि उनके साथ घूमने और डंडा-झंडा ढोने वाला समर्थक भाजपा में चला गया। हालांकि यह आडियो एक माह पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इन दिनों चर्चा में है।

दरअसल मुगलसराय के गल्लामंडी निवासी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल महामंत्री अनमोल जायसवाल सपा नेता सिद्धांत जायसवाल के नजदीकी थे। कुछ दिनों पहले बीजेपी के साथ जुड़ गए। पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी। इस बात से भन्नाए सिद्धांत जायसवाल ने अनमोल को फोन कर खूब हड़काया। वायरल आडियो में साफ सुना जा सकता है कि सिद्धांत अमनोल को वापस सपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि अनमोल ने भी दबाव में आए बगैर साफ कह दिया कि वह अपना निर्णय बदलने वाले नहीं हैं।

पुराना आडियो है समर्थक को समझाया था
सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने कहा कि आडियो एक माह पुराना है। समर्थक को समझाया था। धमकी नहीं दी थी। मामला रफा-दफा हो गया। चुनाव के समय इस मामले को उछाला जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!