चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः जानिए ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति, प्रत्याशियों की घोषणा आज

चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने एक बात तो साफ कर दी है कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में बीजेपी जिले के सभी नौ ब्लाकों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। किसी भी ब्लाक में पार्टी वाकओवर नहीं देने वाली है। पांच ब्लाकों में भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी सपा ने मजह चार ब्लाकों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हलांकि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन आज हर हाल में प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ब्लाक प्रमुख के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इससे जिले की सियासत गरमा गई है। संभावित उम्मीदवार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने में जुट गए हैं। हालांकि अधिकांश ने अपनी गोटी सेट कर ली है। जिले में ब्लाक प्रमुख के नौ पद हैं। इसमें तीन पिछड़ा वर्ग, तीन अनारक्षित, एक स्त्री व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चहनियां व चकिया पिछड़ा वर्ग, नियामताबाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। धानापुुर, सदर और सकलडीहा ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित, बरहनी महिला के लिए आरक्षित है। नौगढ़ अनुसूचित जाति महिला और शहाबगंज अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन और 10 जुलाई को मतदान होगा। लोगों की नजर भाजपा उम्मीदवारों पर टिकी है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का कहना है कि भाजपा जिले के सभी नौ ब्लाकों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। सभी सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है। ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय से जारी होनी है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!