fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : जल उत्सव में बोले जल शक्ति मंत्री, 50 साल तक मिलता रहेगा नल से जल, जल जीवन मिशन दुनिया की सबसे महंगी योजना

चंदौली। नियामताबाद ब्लाक के कुंडलिया गांव में शुक्रवार को जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हर घर नल से जल योजना का शुभारंभ किया। वहीं सरकार की मंशा से भी लोगों को अवगत कराया। भरोसा दिलाया कि अगले 50 साल तक हर घर को नल से जल मिलता रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन दुनिया की सबसे महंगी योजना है। हर घर को नल से जल देना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। स्वच्छ पानी का सेवन, स्वच्छता अपनाना व योग से जीवन स्वस्थ रहता है। लोग पानी के अभाव व गंदा पानी पीने के कारण पहले गोरखपुर में हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की महात्वाकांक्षी योजना लागू होने से अब स्थिति बदल गई है। कहा कि घरों के बाहर लगने वाले प्रत्येक नल का खर्च 11 हजार रुपये है। सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री बीमा, किसान सम्मान निधि, गैस, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड देने के बाद सरकार ने हर घर को नल से जल पहुंचाने की योजना लागू की है। 2024 तक कोई भी घर ऐसा नहीं बचेगा, जहां नल से पानी न पहुंचे।

 

address to public

पानी की होगी जांच, मिलेगा शुद्ध पानी

जल शक्ति मंत्री ने भरोसा दिलाया कि लोगों को नल से शुद्ध पानी मिलेगा। इसके लिए हर गांव में पांच लोगों की टीम रहेगी। प्रशिक्षित लोग पानी की जांच करेंगे। सरकार का उद्देश्य से है कि सभी को शुद्ध पानी मिले।

 

कैबिनेट मंत्री ने हर खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़ का फार्मूला बताया

जल शक्ति मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ जरूर लगाएं। यदि पीपल और बरगद का पेड़ नहीं लगा सकते तो नीम या अन्य पेड़ ही लगाएं। पेड़ रहेंगे तभी पानी भी मिलेगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!